मानव सम्पदा पोर्टल पर विद्यालयों, नामांकित छात्रों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का विवरण अद्यावधिक किये जाने के सम्बन्ध में। इस सम्बन्ध में जनपदों द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर विवरण / डाटा को अद्यावधिक नहीं किये जाने के कारण किसी प्रकार की कार्यवाही करने में सही डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण कठिनाई होती है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि मानव सम्पदा पोर्टल को अद्यावधिक किये जाने के सम्बन्ध में निम्नवत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें 1- विद्यालय का नाम विकास खण्ड का नाम, UDISE Code का सही अंकन किया जाय। 2- विद्यालय का प्रकार ग्रामीण अथवा नगरीय क्षेत्र का सही अंकन किया जाय। 3- विद्यालय में अद्यतन नामांकित छात्र संख्या का सही अंकन किया जाय। 4- विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक की संख्या का सही अंकन किया जाय। 5- नवनियुक्त अध्यापकों का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट किया जाय। 6- सेवापुस्तिका का विवरण अद्यावधिक किया जाय। 7- संविलियन प्रक्रिया में यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि विद्यालयों का संविलियन सही क...