आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का एक महत्वाकांक्षी अभियानAn ambitious campaign of self-reliant India Prime Minister Shri Narendra Modi
कोविड-19 के कारण फरवरी 2020 के बाद से ही विश्व की लगभग सभी अर्थव्यवस्थाओं ने lock-down एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया । इस प्रक्रिया में लगभग सभी औद्योगिक गतिविधियां बंद रही।दुनिया भर में एक देश से दूसरे देश का आवागमन आयात निर्यात एवं सभी अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां बंद रही। वर्तमान में विश्व के कई हिस्सों में संपूर्ण lock-down तो कहीं कहीं छूट भी प्रदान की जा रही है। इन सब का नतीजा यह हुआ कि व्यापार एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था में भयंकर गिरावट दर्ज की गई। भारत के संदर्भ में बात करें तो यह भारत की भी आर्थिक गतिविधियों को गहरा धक्का लगा विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर को घटाकर 2.8% कर दिया। ज्ञात हो महामारी के इस दौर में प्रवासन एक प्रमुख समस्या के रूप में सामने आया है इन सभी स्थितियों के मद्देनजर मई 2020 में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ ₹ पैकेज की घोषणा की गई । आत्मनिर्भर भारत के पांच प्रमुख बिंदु हैं अर्थव्यवस्था प्रौद्योगिकी अवसंरचना गतिशील जनसांख्यिकी मांग ...