सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानव सम्पदा पोर्टल पर विद्यालयों, नामांकित छात्रों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का विवरण अद्यावधिक किये जाने के सम्बन्ध में

मानव सम्पदा पोर्टल पर विद्यालयों, नामांकित छात्रों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों का विवरण अद्यावधिक किये जाने के सम्बन्ध में।

इस सम्बन्ध में जनपदों द्वारा मानव सम्पदा पोर्टल पर विवरण / डाटा को अद्यावधिक नहीं किये जाने के कारण किसी प्रकार की कार्यवाही करने में सही डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण कठिनाई होती है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि मानव सम्पदा पोर्टल को अद्यावधिक किये जाने के सम्बन्ध में निम्नवत कार्यवाही करना सुनिश्चित करें 
1- विद्यालय का नाम विकास खण्ड का नाम, UDISE Code का सही अंकन किया जाय।

2- विद्यालय का प्रकार ग्रामीण अथवा नगरीय क्षेत्र का सही अंकन किया जाय।

3- विद्यालय में अद्यतन नामांकित छात्र संख्या का सही अंकन किया जाय। 
4- विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक की संख्या का सही अंकन किया जाय। 
5- नवनियुक्त अध्यापकों का विवरण मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट किया जाय।
 6- सेवापुस्तिका का विवरण अद्यावधिक किया जाय।

7- संविलियन प्रक्रिया में यह सुनिश्चित कर लिया जाय कि विद्यालयों का संविलियन सही किया गया है तथा संविलित विद्यालयों का UDISE Code ध्यानपूर्वक सही अंकित किया जाय।
 8- संविलियन प्रक्रिया के कारण संविलित विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक तथा प्राथमिक विद्यालय में एक प्रधानाध्यापक होने की दशा में प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक को सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय अंकित किया जाय।

9- मानव सम्पदा पोर्टल के अपडेशन हेतु जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनका नाम, मोबाइल नम्बर तथा एम०आई०एस० इन्चार्ज जिसके द्वारा अपडेशन का कार्य किया जायेगा का नाम एवं मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

कृपया उपरोक्तानुसार समस्त कार्यवाही दिनांक 25.04.2022 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना
सुनिश्चित करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण से संबंधित प्रमुख दिवस,Major day related to environment

पर्यावरण से संबंधित दिवस 1-राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस -5 जून  2-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस -14 दिसंबर  3-राष्ट्रीय आद्र भूमि दिवस  -2 फरवरी  4-मानवाधिकार दिवस -10 दिसंबर 5- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -28 फरवरी  6-विश्व मृदा दिवस- 5 दिसंबर 7- विश्व वन्यजीव दिवस -3 मार्च  8-विश्व घरेलू गौरैया दिवस- 20 मार्च  9- विश्व जेब ईंधन दिवस -10 अगस्त 10- विश्व हाथी दिवस- 12 अगस्त  11-राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस -2 दिसंबर 12- विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस- 26 नवंबर  13-विश्व वानिकी दिवस -  21 मार्च  14-विश्व जल संरक्षण- 22 मार्च  15- विश्व ओजोन दिवस -16 सितंबर  16-विश्व मौसम और विज्ञान दिवस -23 मार्च  17-विश्व स्वास्थ्य दिवस -7अप्रैल 18-अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितंबर 19- विश्व गैंडा दिवस - 22 सितंबर  20-विश्व्व शाकाहार दिवस- 1 अक्टूबर   21-  विश्व प्राकृतिक आवास दिवस- 3 अक्टूबर   22- विश्व स्वास्थ्य दिवस -7 अप्रैल  23-जल संसाधन दिवस -10 अप्रैल  24-पृथ्वी दिवस -22 अप्रैल  25-वन्य ...

भारत के राज्य ,उनकी राजधानी ,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और भारत का नवीनतम केंद्रीय मंत्रिमंडल

M-STHAPNA(एम स्थापना )उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृति हेतु डेवलप किया गया नया सॉफ्टवेयर

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार के कर्मचारियों मुख्य रूप से अध्यापकों को छुट्टी लेने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था  के तहत मानव संपदा पोर्टल विकसित किया । जिसमें कर्मचारियों को छुट्टी के अतिरिक्त अन्य कई सेवाएं जोड़ी गई ।लेकिन यह सब ऑनलाइन होने के बावजूद छुट्टी लेना अत्यंत कठिन सा प्रतीत हो रहा था ।कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मानव संपदा पोर्टल से लिंक एक नया सॉफ्टवेयर एम स्थापना विकसित किया है । जिसमें यूज़रआई डी एवं पासवर्ड मानव संपदा में प्रयोग होने वाले यूज़र id और पासवर्ड रहेंगे। इस software की मदद से छुट्टी लेना अत्यंत ही सरल कार्य हो गया है। नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें एवं सॉफ्टवेयर का प्रयोग कैसे करना है के लिए दूसरे लिंक पर क्लिक करें             For download software click here                                 👇                       ...