सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाये जाने के सम्बन्ध में।

कृपया, अपर सचिव (SS-I) भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शास्त्री भवन, नई दिल्ली के पत्र संख्या: 103 / 2021 - KT दिनांक 20 अक्टूबर 2022 ( संलग्न) का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जो सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर, 2022 को राष्ट्रीय एकता दिवस" मनाये जाने के सम्बन्ध में है।

2 संदर्भित पत्र द्वारा अवगत कराया गया है कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इस अवसर को बड़े उत्साह के साथ उचित ढंग से मनाये जाने के लिये देश के समस्त स्कूलों में सभी वर्गों और सभी आयु समूहों हेतु निम्नांकित तरीके से 'एकता दौड' (Unity Run ) का आयोजन किया जाय।

छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कम दूरी / अधिक दूरी के लिये दौड़ सकते हैं। यह दौड़ विद्यालय में 31 अक्टूबर, 2022 को सुबह 7-8 बजे सुबह की सभा / शून्य अवधि में हो

सम्भव हो तो दौड़ के प्रारम्भ या अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य / प्रधानाध्यापक या वरिष्ठ अध्यापक, विद्यार्थी सरदार पटेल और राष्ट्रीय एकता में उनकी भूमिका व योगदान के बारे में बतायें।

एकता दौड़ के आयोजन का विद्यालय पत्रिका वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। सम्भव हो, तो विद्यार्थियों के माता-पिता, स्थानीय समुदाय को दौड़ में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया जाय।

सीमांत क्षेत्रों (दिव्यांग बच्चों सहित) के बच्चों, स्ट्रीट चिल्ड्रेन को दौड़ में शामिल करने हेतु विशेष प्रयास

किया जाय।

आयोजन के फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म RunForUnity पर अपलोड किये जाय।

(3) उक्त के अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय में निम्नांकित गतिविधिओं का भी आयोजन किया जाना उचित होगा। भारत को एकजुट करने में सरदार पटेल के योगदान पर भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाय।

सरदार पटेल को समर्पित प्रार्थना सभाओं का आयोजन कराया जाय।

विद्यालयों में सरदार पटेल के योगदान एवं जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाय। प्रदर्शनी के लिये बनाये गये विषय-वस्तु (Content ) का क्षेत्रीय भाषा में अनुवाद कराकर उसको सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं विद्यालय की वेबसाइट पर साझा किया जाय।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण से संबंधित प्रमुख दिवस,Major day related to environment

पर्यावरण से संबंधित दिवस 1-राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस -5 जून  2-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस -14 दिसंबर  3-राष्ट्रीय आद्र भूमि दिवस  -2 फरवरी  4-मानवाधिकार दिवस -10 दिसंबर 5- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -28 फरवरी  6-विश्व मृदा दिवस- 5 दिसंबर 7- विश्व वन्यजीव दिवस -3 मार्च  8-विश्व घरेलू गौरैया दिवस- 20 मार्च  9- विश्व जेब ईंधन दिवस -10 अगस्त 10- विश्व हाथी दिवस- 12 अगस्त  11-राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस -2 दिसंबर 12- विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस- 26 नवंबर  13-विश्व वानिकी दिवस -  21 मार्च  14-विश्व जल संरक्षण- 22 मार्च  15- विश्व ओजोन दिवस -16 सितंबर  16-विश्व मौसम और विज्ञान दिवस -23 मार्च  17-विश्व स्वास्थ्य दिवस -7अप्रैल 18-अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितंबर 19- विश्व गैंडा दिवस - 22 सितंबर  20-विश्व्व शाकाहार दिवस- 1 अक्टूबर   21-  विश्व प्राकृतिक आवास दिवस- 3 अक्टूबर   22- विश्व स्वास्थ्य दिवस -7 अप्रैल  23-जल संसाधन दिवस -10 अप्रैल  24-पृथ्वी दिवस -22 अप्रैल  25-वन्य ...

भारत के राज्य ,उनकी राजधानी ,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और भारत का नवीनतम केंद्रीय मंत्रिमंडल

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2021 महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

      जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु जनवि चयन परीक्षा सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए एक चरण में शनिवार 10 अप्रैल, 2021 को प्रातः 11:30 बजे से आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर - 2020 है । ज0न0वि0 चयन परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें   ज.न.वि.चयन परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया ज.न.वि. चयन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को सरलीकृत कर ऑनलाइन कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवंम navodaya.gov.in/nys/en/Admission-JNVST / INVST-class/ के प्रवेश पोर्टल पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के निवास, उम्र, पात्रता इत्यादि का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अन्तर्गत किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा  उसके माता पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर एवं अभ्यर्थी की फोटो के साथ प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।  संलग्नक जे....