सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

16 फरवरी 2021को बसंत पंचमी के दिन महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई जाने के संबंध में आदेश

महोदय,

कृपया उपर्युक्त विषय के संबंध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि वसंत पंचमी (दिनांक 16 फरवरी, 2021) को "महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह" प्रदेश भर में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
भारत वर्ष के इतिहास में मध्यकाल की ग्यारहवीं शती में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की थी। महाराजा सुहेलदेव जी का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण है। विदेशी आक्रांताओं से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीतिकार के रूप में विशिष्ट युद्ध कला के माध्यम से उन्होंने विजय प्राप्त की थी। विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठनकर्ता के रूप में महाराजा सुहेलदेव का यह कार्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महाराजा सुहेलदेव ने देश की राजनीतिक व सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण, गो-संरक्षण एवं जन कल्याण के अनेक कार्य कराये, जिससे आमजन को अत्यन्त लाभ हुआ।
सभी जनपदों के महत्वपूर्ण शहीद स्मारकों व शहीद स्थलों पर स्वाधीनता संग्राम की घटनाओं तथा जनपद के सम्बंधित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों पर आधारित गोष्ठियां एवं कवि सम्मेलन आदि कराये जायें। कवि सम्मेलनों में स्थानीय कवियों को प्राथमिकता पर अवश्य आमंत्रित किया जाये।

टिप्पणियाँ

  1. Play at Lucky Club Casino Site in India | LuckyClub Live
    Join luckyclub Lucky Club Casino today and play all your favourite games, including Roulette, Blackjack, Baccarat and Live Casino games.

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण से संबंधित प्रमुख दिवस,Major day related to environment

पर्यावरण से संबंधित दिवस 1-राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस -5 जून  2-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस -14 दिसंबर  3-राष्ट्रीय आद्र भूमि दिवस  -2 फरवरी  4-मानवाधिकार दिवस -10 दिसंबर 5- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -28 फरवरी  6-विश्व मृदा दिवस- 5 दिसंबर 7- विश्व वन्यजीव दिवस -3 मार्च  8-विश्व घरेलू गौरैया दिवस- 20 मार्च  9- विश्व जेब ईंधन दिवस -10 अगस्त 10- विश्व हाथी दिवस- 12 अगस्त  11-राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस -2 दिसंबर 12- विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस- 26 नवंबर  13-विश्व वानिकी दिवस -  21 मार्च  14-विश्व जल संरक्षण- 22 मार्च  15- विश्व ओजोन दिवस -16 सितंबर  16-विश्व मौसम और विज्ञान दिवस -23 मार्च  17-विश्व स्वास्थ्य दिवस -7अप्रैल 18-अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितंबर 19- विश्व गैंडा दिवस - 22 सितंबर  20-विश्व्व शाकाहार दिवस- 1 अक्टूबर   21-  विश्व प्राकृतिक आवास दिवस- 3 अक्टूबर   22- विश्व स्वास्थ्य दिवस -7 अप्रैल  23-जल संसाधन दिवस -10 अप्रैल  24-पृथ्वी दिवस -22 अप्रैल  25-वन्य ...

भारत के राज्य ,उनकी राजधानी ,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और भारत का नवीनतम केंद्रीय मंत्रिमंडल

M-STHAPNA(एम स्थापना )उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृति हेतु डेवलप किया गया नया सॉफ्टवेयर

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार के कर्मचारियों मुख्य रूप से अध्यापकों को छुट्टी लेने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था  के तहत मानव संपदा पोर्टल विकसित किया । जिसमें कर्मचारियों को छुट्टी के अतिरिक्त अन्य कई सेवाएं जोड़ी गई ।लेकिन यह सब ऑनलाइन होने के बावजूद छुट्टी लेना अत्यंत कठिन सा प्रतीत हो रहा था ।कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मानव संपदा पोर्टल से लिंक एक नया सॉफ्टवेयर एम स्थापना विकसित किया है । जिसमें यूज़रआई डी एवं पासवर्ड मानव संपदा में प्रयोग होने वाले यूज़र id और पासवर्ड रहेंगे। इस software की मदद से छुट्टी लेना अत्यंत ही सरल कार्य हो गया है। नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें एवं सॉफ्टवेयर का प्रयोग कैसे करना है के लिए दूसरे लिंक पर क्लिक करें             For download software click here                                 👇                       ...