सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंड शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित 309 अभ्यर्थी सफल

खण्ड शिक्षा अधिकारी (मुख्य) परीक्षा- 2019 की मुख्य परीक्षा दिनांक- 06-12-2020 को आयोग द्वारा आयोजित की गयी थी, जिसमें कुल 4182 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। प्रश्नगत् परीक्षा की 309 रिक्तियों के सापेक्ष 309 अभ्यर्थियों को औपबन्धिक रूप से सफल घोषित किया गया है उक्त परीक्षा परिणाम सर्वसाधारण के अवलोकनार्थ आयोग कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया गया है तथा आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर भी उपलब्ध है।

2- प्रश्नगत् परीक्षा का परिणाम पूर्णतया औपबन्धिक है। सभी अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रादि के सत्यापन के उपरान्त सही पाये जाने पर संस्तुति पत्र प्रेषित किये जायेंगे मूल प्रमाण-पत्रादि के सत्यापन हेतु पृथक से विज्ञप्ति जारी की जायेगी।

3- प्रश्नगत् परिणाम में सम्मिलित उ0प्र0 के बाहर के महिला अभ्यर्थियों का परिणाम मा० उच्च न्यायालय में योजित अपील संख्या- 475 / 2019 में पारित अन्तिम निर्णय के अधीन रहेगा।

4- प्रश्नगत परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित प्राप्तांक तथा श्रेणीवार कट ऑफ अंक की सूचनायें संस्तुति प्रेषित करने के उपरान्त आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जायेंगी। इस सम्बन्ध में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अन्तर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्र प्रेषित न किये जायं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण से संबंधित प्रमुख दिवस,Major day related to environment

पर्यावरण से संबंधित दिवस 1-राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस -5 जून  2-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस -14 दिसंबर  3-राष्ट्रीय आद्र भूमि दिवस  -2 फरवरी  4-मानवाधिकार दिवस -10 दिसंबर 5- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -28 फरवरी  6-विश्व मृदा दिवस- 5 दिसंबर 7- विश्व वन्यजीव दिवस -3 मार्च  8-विश्व घरेलू गौरैया दिवस- 20 मार्च  9- विश्व जेब ईंधन दिवस -10 अगस्त 10- विश्व हाथी दिवस- 12 अगस्त  11-राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस -2 दिसंबर 12- विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस- 26 नवंबर  13-विश्व वानिकी दिवस -  21 मार्च  14-विश्व जल संरक्षण- 22 मार्च  15- विश्व ओजोन दिवस -16 सितंबर  16-विश्व मौसम और विज्ञान दिवस -23 मार्च  17-विश्व स्वास्थ्य दिवस -7अप्रैल 18-अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितंबर 19- विश्व गैंडा दिवस - 22 सितंबर  20-विश्व्व शाकाहार दिवस- 1 अक्टूबर   21-  विश्व प्राकृतिक आवास दिवस- 3 अक्टूबर   22- विश्व स्वास्थ्य दिवस -7 अप्रैल  23-जल संसाधन दिवस -10 अप्रैल  24-पृथ्वी दिवस -22 अप्रैल  25-वन्य ...

भारत के राज्य ,उनकी राजधानी ,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और भारत का नवीनतम केंद्रीय मंत्रिमंडल

M-STHAPNA(एम स्थापना )उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृति हेतु डेवलप किया गया नया सॉफ्टवेयर

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार के कर्मचारियों मुख्य रूप से अध्यापकों को छुट्टी लेने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था  के तहत मानव संपदा पोर्टल विकसित किया । जिसमें कर्मचारियों को छुट्टी के अतिरिक्त अन्य कई सेवाएं जोड़ी गई ।लेकिन यह सब ऑनलाइन होने के बावजूद छुट्टी लेना अत्यंत कठिन सा प्रतीत हो रहा था ।कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मानव संपदा पोर्टल से लिंक एक नया सॉफ्टवेयर एम स्थापना विकसित किया है । जिसमें यूज़रआई डी एवं पासवर्ड मानव संपदा में प्रयोग होने वाले यूज़र id और पासवर्ड रहेंगे। इस software की मदद से छुट्टी लेना अत्यंत ही सरल कार्य हो गया है। नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें एवं सॉफ्टवेयर का प्रयोग कैसे करना है के लिए दूसरे लिंक पर क्लिक करें             For download software click here                                 👇                       ...