सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राज्य कर्मचारियों के लिए सरकार ने किया दीपावली बोनस का ऐलान

राज्य सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभावित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, स्थानीय निकायों के कर्मचारियों तथा राज्य सरकार के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2019-20 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान करने का निर्णय लिया गया है।

इस निर्णय से कुल लगभग 15 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

• तदर्थ बोनस की सुविधा अपुनरीक्षित वेतनमानों में ग्रेड वेतन रू0 4800(पुनरीक्षित में वेतन मैट्रिक्स लेवल-8) तक के पद पर कार्यरत अराजपत्रित कर्मचारियों को अनुमन्य होगी।

तदर्थ बोनस के रूप में मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा रू0 7000/- होगी

तथा एक माह में औसत दिनों की संख्या 30.4 के आधार पर दिनांक 31-03-2020 को

ग्राह्य परिलब्धियों के अनुसार 30 दिन की परिलधियां आगणित की जाएगी। इस प्रकार एक कर्मचारी को अधिकतम रू0 6908/- बोनस के रूप में अनुमन्य होगा तदर्थ बोनस की 75 प्रतिशत धनराशि भविष्य निधि खाते में जमा की जाएगी तथा शेष 25 प्रतिशत का भुगतान नकद किया जाएगा

जो कर्मचारी भविष्य निधि खाते के सदस्य नहीं हैं, उन्हें धनराशि एन०एस०सी० के रूप में प्रदान की जाएगी।

 तदर्थ बोनस की घोषणा से राज्य सरकार पर कुल रू0 1022.75 करोड़ का व्ययभार आएगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण से संबंधित प्रमुख दिवस,Major day related to environment

पर्यावरण से संबंधित दिवस 1-राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस -5 जून  2-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस -14 दिसंबर  3-राष्ट्रीय आद्र भूमि दिवस  -2 फरवरी  4-मानवाधिकार दिवस -10 दिसंबर 5- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -28 फरवरी  6-विश्व मृदा दिवस- 5 दिसंबर 7- विश्व वन्यजीव दिवस -3 मार्च  8-विश्व घरेलू गौरैया दिवस- 20 मार्च  9- विश्व जेब ईंधन दिवस -10 अगस्त 10- विश्व हाथी दिवस- 12 अगस्त  11-राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस -2 दिसंबर 12- विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस- 26 नवंबर  13-विश्व वानिकी दिवस -  21 मार्च  14-विश्व जल संरक्षण- 22 मार्च  15- विश्व ओजोन दिवस -16 सितंबर  16-विश्व मौसम और विज्ञान दिवस -23 मार्च  17-विश्व स्वास्थ्य दिवस -7अप्रैल 18-अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितंबर 19- विश्व गैंडा दिवस - 22 सितंबर  20-विश्व्व शाकाहार दिवस- 1 अक्टूबर   21-  विश्व प्राकृतिक आवास दिवस- 3 अक्टूबर   22- विश्व स्वास्थ्य दिवस -7 अप्रैल  23-जल संसाधन दिवस -10 अप्रैल  24-पृथ्वी दिवस -22 अप्रैल  25-वन्य ...

भारत के राज्य ,उनकी राजधानी ,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और भारत का नवीनतम केंद्रीय मंत्रिमंडल

जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन 2021 महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश

      जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु जनवि चयन परीक्षा सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए एक चरण में शनिवार 10 अप्रैल, 2021 को प्रातः 11:30 बजे से आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर - 2020 है । ज0न0वि0 चयन परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें   ज.न.वि.चयन परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया ज.न.वि. चयन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को सरलीकृत कर ऑनलाइन कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवंम navodaya.gov.in/nys/en/Admission-JNVST / INVST-class/ के प्रवेश पोर्टल पर जाकर निःशुल्क पंजीकरण किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के निवास, उम्र, पात्रता इत्यादि का सत्यापन निर्धारित प्रक्रिया के अन्तर्गत किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरना होगा  उसके माता पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर एवं अभ्यर्थी की फोटो के साथ प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।  संलग्नक जे....