सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पर्यावरण से संबंधित मुख्य संगठन एबम परिभाषाएं(IUCN,WMO,WWE.UNEP)


IUCN
प्रकृतिक संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन आफ नेचर की स्थापना 5 अक्टूबर 1948 को फ्रांस में की गई ।इसका मुख्यालय जेनेवा में है ।यह संयुक्त राष्ट्र संघ एवं अन्य अर्ध सरकारी एजेंसियों के लिए विश्व वन्यजीव कोष w.w.f. के कार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर वैज्ञानिक रूप से संरक्षण तकनीकी को बढ़ावा देता है। 1963 से यह संस्था विलुप्त प्राय असुरक्षित तथा दुर्लभ जीवों तथा पौधों से संबंधित रेड डाटा बुक जारी करती है।
Red data book
इस पुस्तक में क्रांतिक रूप से संकटापन जीवो को गुलाबी पेजों पर दर्शाया जाता है और जैसे ही कोई जीव पर्याप्त संख्या वृद्धि कर लेता है तो उसको हरे पृष्ठों पर स्थानांतरित कर दिया जाता है।
Wmo (world meteorological organization)
इस संगठन की स्थापना 23 मार्च 1950 को की गई इसका मुख्यालय जेनेवा में स्थित है इस संगठन का मुख्य उद्देश्य वायुमंडल की दशा और व्यवहार का अध्ययन करना है इस के वर्तमान महासचिव पेटेरी टलास एवं अध्यक्ष डेविस ग्रीमस हैं।
Wwf( world wild fund)

29 अप्रैल 1961 को iucn के सहायक संगठन विश्व वन्यजीव कोष की स्थापना की गई। इसका मुख्यालय जेनेवा में है ।इस का प्रतीक चिन्ह विलुप्त प्राय प्राणी जाइंट पांडा है। यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वन्यजीवों की देखभाल पर नजर रखती है तथा उसके रखरखाव संबंधी मानदंडों को पूरा करने में विभिन्न देशों तथा एजेंसियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है
Unep (united nations environment programme)

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना 1972 में की गई इसका मुख्यालय नैरोबी (कीनिया) में स्थित है। एजेंसी संयुक्त राष्ट्र की महत्वपूर्ण एजेंसी है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए आंतसरकारी उपायों के समन्वय के लिए उत्तरदाई है ग्लोबल 500 पुरस्कार इसी संस्था द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

WNO
World nature organisation
वर्ल्ड नेचर ऑर्गेनाइजेशन पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित अपनी तरह का पहला अंतर सरकारी संगठन है जिसकी स्थापना मई 2014 में की गई थी इसका उद्देश्य ऊर्जा दक्षता एवं सतत ऊर्जा आपूर्ति के साथ जलवायु संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देना है यह एक ऐसा मंच है जो पर्यावरण और विकास के साथ संतुलन स्थापित करने हैं विभिन्न देशों के सरकारों और संगठनों को एकजुट करता है


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पर्यावरण से संबंधित प्रमुख दिवस,Major day related to environment

पर्यावरण से संबंधित दिवस 1-राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस -5 जून  2-राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस -14 दिसंबर  3-राष्ट्रीय आद्र भूमि दिवस  -2 फरवरी  4-मानवाधिकार दिवस -10 दिसंबर 5- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस -28 फरवरी  6-विश्व मृदा दिवस- 5 दिसंबर 7- विश्व वन्यजीव दिवस -3 मार्च  8-विश्व घरेलू गौरैया दिवस- 20 मार्च  9- विश्व जेब ईंधन दिवस -10 अगस्त 10- विश्व हाथी दिवस- 12 अगस्त  11-राष्ट्रीय प्रदूषण रोकथाम दिवस -2 दिसंबर 12- विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस- 26 नवंबर  13-विश्व वानिकी दिवस -  21 मार्च  14-विश्व जल संरक्षण- 22 मार्च  15- विश्व ओजोन दिवस -16 सितंबर  16-विश्व मौसम और विज्ञान दिवस -23 मार्च  17-विश्व स्वास्थ्य दिवस -7अप्रैल 18-अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस- 21 सितंबर 19- विश्व गैंडा दिवस - 22 सितंबर  20-विश्व्व शाकाहार दिवस- 1 अक्टूबर   21-  विश्व प्राकृतिक आवास दिवस- 3 अक्टूबर   22- विश्व स्वास्थ्य दिवस -7 अप्रैल  23-जल संसाधन दिवस -10 अप्रैल  24-पृथ्वी दिवस -22 अप्रैल  25-वन्य ...

भारत के राज्य ,उनकी राजधानी ,राज्यपाल ,मुख्यमंत्री और भारत का नवीनतम केंद्रीय मंत्रिमंडल

M-STHAPNA(एम स्थापना )उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों को अवकाश स्वीकृति हेतु डेवलप किया गया नया सॉफ्टवेयर

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सरकार के कर्मचारियों मुख्य रूप से अध्यापकों को छुट्टी लेने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था  के तहत मानव संपदा पोर्टल विकसित किया । जिसमें कर्मचारियों को छुट्टी के अतिरिक्त अन्य कई सेवाएं जोड़ी गई ।लेकिन यह सब ऑनलाइन होने के बावजूद छुट्टी लेना अत्यंत कठिन सा प्रतीत हो रहा था ।कर्मचारियों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने मानव संपदा पोर्टल से लिंक एक नया सॉफ्टवेयर एम स्थापना विकसित किया है । जिसमें यूज़रआई डी एवं पासवर्ड मानव संपदा में प्रयोग होने वाले यूज़र id और पासवर्ड रहेंगे। इस software की मदद से छुट्टी लेना अत्यंत ही सरल कार्य हो गया है। नया सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें एवं सॉफ्टवेयर का प्रयोग कैसे करना है के लिए दूसरे लिंक पर क्लिक करें             For download software click here                                 👇                       ...